ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला कल्याण; जमीन विवाद के चलते कर दी चचेरे भाई की ह्त्या! गिरफ्तार 20th February 2025 networkmahanagar 🔊 Listen to this नेटवर्क महानगर/मुंबई ठाणे के कल्याण पूर्व काटेमानवली नाका स्थित नाना पावशे चौक पर बुधवार देर रात करीब 11;30 बजे हुई गोलीबारी की घटना से पूरा इलाका दहल उठा।यहां जमीन विवाद को लेकर चली गोली से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का कारण, लंबे समय से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर बताया जा रहा है। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक सबाजी नाइक ने बताया कि घटना बुधवार देर रात हुई, जब रामसागर दुबे ने अपने चचेरे भाई रंजीत दुबे पर हमला कर दिया। उसने पहले रंजीत को गोली मारी और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स का नाम रामसागर दुबे है। मृतक की बहन पूनम तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि मृतक रंजीत दुबे रवि पुजारी गैंग का शूटर था और मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे एक बिल्डर पर फायरिंग के मामले में पहले भी गिरफ्तार किया था। जांच में यह भी पता चला है कि गोली चलाने वाला रामसागर यूपी पुलिस के रिकार्ड में अपराधी है। यानी दोनों चचेरे भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वो पहले जेल भी जा चुके हैं। मृतक रंजीत दुबे पर एक मामले में मकोका के तहत भी मामला दर्ज था। Post Views: 13