
मुंबई, विरार में एक सोसाइटी के चौकीदार पर एक 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने उसके कपड़े उतार उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना विरार के अर्नाला सागरी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि शनिवार को छह साल की मासूम बच्ची स्कूल से अपने घर आ रही थी इसी दौरान साहनी नाम के वॉचमैन ने उसे अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसकी अश्लील हरकत को एक महिला ने देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद उसे पकड़ लात-घूसों से जमकर पीटा गया।
इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी हरकत कैद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, चौकीदार ने अभी तक अपना गुनाह कबूल नहीं किया है। अदालत ने उसे तीन दिन पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।
