ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीति

..जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे कांग्रेसी नेता कृपाशंकर सिंह के घर..!

मुंबई , मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह को लेकर कयासों का दौर चल रहा है कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने वाले हैं? इसके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुरुवार को कृपाशंकर सिंह के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास पर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंच गए।

पत्रकारों द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि ये सिर्फ महज अटकले हैं , वो इसलिए कि मुख्यमंत्री मेरे घर आए थे।