दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

जामिया गोलीकांड: ओवैसी बोले- कपड़ों से करो पहचान पीएमओ, प्रियंका गांधी बोलीं- बीजेपी नेता उकसाएंगे तो यही होगा…

नयी दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट जाने के लिए जैसे मार्च निकाला वैसे ही कैम्पस से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस के सामने अचानक एक शख्स पिस्तौल लहराता हुआ आया और भीड़ पर गोली चला दी जिससे एक छात्र घायल हो गया। इस घटना पर AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीन ट्वीट करके बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, पीएम नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली पुलिस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा है कि नमस्ते पीएमओ उसके कपड़ों से उसकी पहचान करो।
पहले ट्वीट में ओवैसी ने कहा कि धन्यवाद अनुराग ठाकुर और सभी 9 पीएम राष्ट्रवादी जिन्होंने इस देश में इतनी नफरत पैदा की है कि एक आतंकवादी ने एक छात्र को गोली मारी वहीं पुलिस देखती है। नमस्ते पीएमओ उसके कपड़ों से उसकी पहचान करो।
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने जामिया में बाहदुरी दिखाई उसका क्या हुआ? यदि असहाय लोगों को पिटने का पुरस्कार दिया जाता, तो आप इसे हर बार जीतेंगे। क्या आप बता सकते हैं कि गोली से घायल पीड़ित को बैरिकेड पर चढ़ना क्यों पड़ा? क्या आपके सेवा नियम आपको मानवीय होने से रोकते हैं?
तीसरे ट्वीट पर उन्होंने कहा कि यह घटना आज तब हुई जब हम गांधी को याद कर रहे थे क्योंकि आतंकवादी गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। ये छात्र घटना के विरोध में मार्च निकालने जा रहे थे। ऐसी कायरता हमें डराती नहीं है। विरोध प्रदर्शन होंगे। यह अब गोडसे बनाम गांधी, अंबेडकर और नेहरू का भारत है। पक्ष लेना आसान है।

जामिया में मार्च के दौरान शख्स ने चलाई गोली
पुलिस ने बताया है कि गोली चलाने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगी की गोली चलाने वाला शख्स कहाँ से आया। फिलहाल पुलिस ने गोली चलाने वाले की पहचान बताने से बच रही है। जामिया की एक शोधार्थी छात्रा शफूरा ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भेजकर यहां के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। पुलिस के सामने युवक ने जिस प्रकार बेखौफ होकर गोली चलाई है, उससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर कई प्रकार से सवाल उठते हैं। पुलिस से चंद कदमों से दूर आरोपी पिस्तौल लहराता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
बताया जा रहा है कि गोली शादाब नामक छात्र को गोली लगी है, वह जामिया मास कम्युनिकेशन का छात्र है। उसे होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद छात्रों ने कुछ देर के लिए मार्च रोक दिया और उसके बाद मार्च आगे की ओर बढ़ा, जिसे होली फैमिली के पास रोक दिया गया। छात्र होली फैमिली के पास सड़क पर छात्र बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। जामिया शिक्षक संघ ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने जिस प्रकार की घटना हुई है, वह हैरान करने वाली है।
जामिया के विद्यार्थी 15 दिसम्बर को हुई पुलिस बर्बरता और नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ पिछले डेढ़ माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। जामिया को-आर्डिनेशन कमेटी की ओर से आज राजघाट तक मार्च निकालने का आह्वान किया था हालांकि पुलिस ने मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी। इस घटना के बाद हजारों की संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय लोग होली फैमिली से लेकर जामिया तक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्र शादाब फारुक की बांह में गोली लगी है और उसका इलाज दिल्ली ”एम्स” में चल रहा है

प्रियंका गांधी बोलीं- बीजेपी नेता उकसाएंगे तो यही होगा
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाले जा रहे मार्च में गुरुवार दोपहर एक शख्स ने गोली चला दी।
प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर लिखा है कि- जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?
बता दें कि घटना में युवक ने गोली चलाने से पहले फेसबुक पर कई लाइव किए और इसके अलावा अपनी प्रोफाइल पर लिखा, ‘शाहीन भाग, खेल खत्म’। एक अन्य पोस्ट में शख्स ने दोस्तों को लिखा कि उसे कॉल न करें। प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक शख्स के घायल होने की खबर है। घायल शख्स छात्र बताया जा रहा है। गोली चलाने वाले का वीडियो भी वायरल हो गया।
घटना के फौरन बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने कहा, युवक ने खुले में पहले पिस्तौल लहराई। उसके बाद गोली चला दी, वीडियो हमारे पास है। युवक को मौके पर ही दबोच लिया गया है।न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में गोली चलाने वाले से पूछताछ की जा रही है। घटना के समय वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और मीडिया समूह के लोग मौजूद थे। ये छात्र जामिया से महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जा रहे थे।
बता दें कि जामिया के विद्यार्थी 15 दिसम्बर को हुई पुलिस बर्बरता और नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ पिछले डेढ़ माह से प्रदर्शन कर रहे हैं। जामिया को-आर्डिनेशन कमेटी की ओर से आज राजघाट तक मार्च निकालने का आह्वान किया था हालांकि पुलिस ने मार्च करने की अनुमति नहीं दी थी। इस घटना के बाद हजारों की संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय लोग होली फैमिली से लेकर जामिया तक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

क्राइम ब्रांच करेगी जांच
उधर गृहमंत्री अमित शाह ने शाम को दिल्ली पुलिस प्रमुख से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली है। शाह ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। शाह ने बताया कि घटना के संबंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गृहमंत्री के मुताबिक केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उधर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी अंदरखाने शुरू हो गयी है कि कहीं दिल्ली विधानसभा के चुनाव टालने के बहाने तो नहीं ढूंढ़े जा रहे। इन लोगों को लगता है कि एक पार्टी चुनाव में हार देखते हुए ऐसी कोशिश कर सकती है।
उधर जिस युवक को गोली चलने के मामले में पकड़ा गया है उसका नाम गोपाल बताया गया है। दिलचस्प यह है कि यह युवक हटना से पहले खुद को फेसबुक पर लाइव दिखा रहा था। उसने फेसबुक पर कुछ पोस्ट डाली हैं जिनसे जाहिर होता है कि वह योजना बनाकर वहां आया। फेसबुक ने उसका अकाउंट बंद कर दिया है। गोली चलाते वक्त गोपाल को ”यह लो आज़ादी” कहते हुए भी सुना गया था।