महाराष्ट्रमुंबई शहरसामाजिक खबरें

जायसवाल फाउंडेशन का होली स्नेह मिलन समारोह ७ को

मुंबई , रविवार ७ अप्रैल शाम ५ बजे से ‘जायसवाल फाउंडेशन’ द्वारा काव्य संध्या व होली स्नेह मिलन समारोह तथा विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मलेन का भव्य आयोजन किया गया है।
फाउंडेशन के ट्रस्टी व वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल के अनुसार जीटीबी नगर स्थित श्री सनातन धर्म सभा हाई स्कूल सभागृह में आयोजित उक्त कार्यक्रम में समाज के युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने व समाज के असंगठित लोगों को एक सूत्र में पिरोने हेतु मुंबई व महाराष्ट्र के कोने-कोने से समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों का जमावड़ा होने वाला है। जिसमें पूर्व न्यायाधीश संतोष कुमार आर.जायसवाल,पूर्व जिला न्यायाधीश ओमप्रकाश एस.जायसवाल, लीलावती अस्पताल के सर्जन डॉक्टर ओमी जायसवाल, मुंबई महानगरपालिका के सहायक अभियंता राणा एन.जायसवाल,’सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट’ के न्यासी राजदीप गुप्ता, भारतीय कलचुरी जायसवाल संवर्गीय महासभा के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, अखिल मुंबई जायसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, युवा भवन निर्माता दशरथ जायसवाल, खारघर होम्योपैथीक एरला कॉलेज के डॉक्टर संतोष जायसवाल, सुशील कुमार जायसवाल (मुन्ना शेठ) , गोपाल जायसवाल, सुभाष जायसवाल, दयानन्द गुप्ता, दयाराम जायसवाल, कांशीराम जायसवाल सहित समाज की कई अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

वहीँ फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमकार जायसवाल ने बताया कि मुंबई में जायसवाल समाज कई मंचों में बटा हुआ है हम सभी को एक मंच पर लाने का एक लघु प्रयास कर रहे हैं। जिसके लिए समाज के विशिष्ठ वर्ग को आगे आना होगा। आयोजन की तैयारियों में जुटे संस्था के सचिव संतोष गुप्ता ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सम्मलेन को सफल बनायें। अतिथि सम्मान के बाद संस्था की ओर से रात्रि समाजभोज रखा गया है।