ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

‘जायसवाल फाउंडेशन’ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

मुंबई: सायन कोलीवाड़ा स्थित हनुमान टेकड़ी मंदिर के प्रांगण में गुरुवार शाम को ‘जायसवाल फाउंडेशन’ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कैलेंडर का विमोचन किया।

Jaiswal Foundation News

अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लोगों ने सहस्त्रबाहु अर्जुन के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने व परोपकार के लिए आगे आने की अपील की।
इस दौरान समाज और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही समाज के बच्चों की शिक्षा और लड़के-लड़कियों के विवाह कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। बच्चे पढ़ेंगे तो समाज और राष्ट्र का उत्थान करेंगे। जायसवाल समाज के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में ही नव वर्ष के कैलेंडर का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित श्री अशोक सिंघल रुग्ण सेवा सदन में ठहरे लगभग 200 से अधिक कैंसर रोगियों व उनकी देखरेख करने वाले लोगों को भोजन भी कराया गया।

इस दौरान रिटायर्ड मजिस्टेड संतोष जायसवाल, डॉ संतोष जायसवाल, कृष्णकांत जायसवाल, मिठाईलाल जायसवाल, कृष्णलाल जायसवाल, गिरिजा प्रसाद जायसवाल, सुशील कुमार (मुन्ना सेठ) जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, त्रिलोकीनाथ जायसवाल, एडवोकेट मनोज जायसवाल, डॉ अखिलेश जायसवाल सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमकार जायसवाल ने सभी अतिथियों को शाल व पुष्पगुच्छ देकर उनका सत्कार किया तो सचिव और बीजेपी नेता संतोष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन पत्रकार राजेश जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष विनोद कलवार, उप-सचिव मदन जायसवाल, ट्रस्टी राजेश जायसवाल, शुभलाल जायसवाल, काशीराम जायसवाल, भवन निर्माता रमेश जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, अमित गुप्ता, मनीष गुप्ता, चंद्रभान जायसवाल, रमेश नन्दलाल जायसवाल, प्रीति जायसवाल, आंशू जायसवाल का विशेष योगदान रहा।