ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे: खेलते समय 6 माह के बच्चे ने मुंह मे डाल ली मछली, गले मे फंसने से घुटा दम; हुई मौत!

ठाणे: ठाणे के अंबरनाथ से दिल को डरा देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां गले में मछली का कांटा फंसने से छह माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते समय बच्चे ने मछली को मुंह में डाल लिया। नतीजतन दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर मे कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरफराज अंसारी अपने परिवार के साथ अंबरनाथ पश्चिम के उलन चाल में रहते हैं। उनके घर में 6 महीने पहले बेटे शहबाज का जन्म हुआ। गुरुवार की शाम शहबाज अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह अचानक से रोने लगा। कुछ देर बाद भी जब वह चुप नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टर भी नहीं समझ सके रोने का कारण
खेलते समय मासूम शाहबाज अचानक से रोने लगा। जिसके बाद दूसरे बच्चों ने शहबाज के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में शहबाज के माता-पिता ने उसे शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह रोता रहा। इसलिए दोनों उसे एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां भी डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया, उधर मासूम की तबियत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद घबराये शाहबाज के माता-पिता उसे उल्हासनगर के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद हुई जांच तो वजह जान चौंक गए डॉक्टर!
मासूम की मौत के बाद जब डॉक्टरों ने शहबाज की जांच की तो पाया कि उसके गले में एक मछली फंसी हुई थी और जिसके कारण दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके गले से मछली निकाल दी। मौत की वजह जानकर डॉक्टर भी चौंक गए। मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के बाद शव को माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।