ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

ठाणे में शराबी भतीजे ने चाची पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गिरफ्तार

ठाणे: मुंबई से सटे ठाणे जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शराबी भतीजे ने ऐसे खौफनाक काम को अंजाम दिया, जिससे की इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई।
दरअसल, शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच वागले एस्टेट थाना पुलिस कर रही है।

शराब पीने को मांगे पैसे, नहीं मिले तो कर दिया हमला
पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी भतीजे (38 वर्ष) ने शराब पीने के लिए अपनी चाची (79 वर्षीय) से रुपए मांगे जिस पर महिला ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी गुस्सा गया और उसने अपनी ही चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घटना सोमवार की देर रात को हुई थी। जानकारी में सामने आया कि आरोपी अपनी चाची के साथ ही रहता है। महिला पर हमला करने के बाद युवक को अपनी गलती का एहसास होने के बाद वह नजदीक के पुलिस थाने पहुंचा और अपना गुनाह पुलिस को बताया। उसकी बात सुनकर पुलिस एक बार को तो हक्की-बक्की रह गई। और तुरंत मौका ए वारदात पर पहुंची।

लहूलुहान हालात में महिला को हॉस्पिटल में कराया भर्ती
युवक के बयान व मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां देखा कि पीड़ित महिला लहूलुहान हालात में पड़ी थी। महिला को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वहीं, महिला के बयान देने के बाद पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या करने के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।