मनोरंजनमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

डांस इंडिया डांस के विनर सलमान पर मॉडल ने लगाया शोषण का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुंबई , डांस इंडिया डांस के विजेेता और कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक मॉडल ने छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। मॉडल का कहना है कि सलमान ने उन्हें दुबई में शो के बहाने मिलने बुलाया था और घर छोड़ जाते समय कार में उसके साथ छेड़खानी की।
शिकायतकर्ता एक मॉडल और डांसर है। मामला अगस्त 2018 का है। अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि ‘डांस इंडिया डांस’ फेम सलमान खान ने उसे एक इवेंट में परफॉर्म करने के नाम पर ओशिवारा के कैफेटेरिया में बुलाया था। सलमान ने उसे बताया कि उसे दुबई के बॉलीवुड पार्क में परफॉर्म करना है। इस शो में कई और डांसर भी उसके साथ जा रहे हैं। उनके बीच जब बातचीत खत्म हो गई तो सलमान ने उसे घर छोड़ने की बात कही और अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद कार में सलमान ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद पीड़िता ने किसी तरह कार रुकवाई और सलमान के चुंगल से आजाद हुई।
जबरदस्ती छीन लिया पासपोर्ट : आरोप यह भी है कि लड़की का पासपोर्ट सलमान के पास ही है। लड़की ने जब दुबई जाने से मना किया तो सलमान से उसे धमकाया और उसका पासपोर्ट छीन लिया। जिसके बाद मजबूरी में उसे पहले दुबई फिर बहरीन जा कर परफॉर्म करना पड़ा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वहां भी सलामन ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसलिए देर लगी केस दर्ज करवाने में : लड़की का आरोप है कि सलमान के डर की वजह से वो मामला दर्ज नहीं करा पा रही थी। मॉडल की श‍िकायत पर पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला कर लिया है। फ‍िलहाल सलमान की तलाश पुलिस कर रही है। प‍िछले कुछ दिनों से स‍िनेमा जगत के कई लोग शोषण के आरोपों की चपेट में आए हैं। सबसे पहले अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था और उसके बाद कई स‍ितारे बेनकाब हुए। अभिनेता आलोक नाथ, साजिद खान पर भी आरोप लगे। अब सलमान का नाम आते ही मामला गरमा गया है।