मनोरंजन

तीसरी बार शादी कर सकते हैं पवन सिंह, क्या यह एक्ट्रेस बनेगी उनकी पत्नी?

मुंबई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पवन सिंह के स्टारडम पर विवादों का साया हमेशा से रहा है। लेकिन इनके गाने पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इधर, पवन सिंह पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने की अर्जी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं।
पिछले दिनों हुए उनके तलाक और खेसारीलाल यादव से हुई उनकी लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन विवादों से उबरने के बाद अब एक बार फिर पवन सिंह चर्चा में आ गए हैं। ख़बरों के अनुसार, अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने बाद पवन सिंह जल्द ही फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि अपनी पहली पत्नी की आकस्मिक मृत्यु के बाद पवन सिंह ने जब अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली थी, तब इस खबर ने सभी को चौंका दिया था। क्योंकि वह उस समय पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ कथित तौर पर रिलेशन में थे। हाल ही में पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी को भी खत्म करने का फैसला कर लिया था, जिसकी वजह एक बार फिर पवन का रंगीला मिजाज ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन और ज्योति के तलाक के पीछे की वजह स्मृति सिन्हा और पवन की नजदीकियां हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक दूजे के होने वाले हैं।

कौन हैं स्मृति सिन्हा?
बिहार से ताल्लुक रखने वाली स्मृति सिन्हा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘रंगीला बाबू’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव (निरहुआ) मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म से उन्हें वो पहचान नहीं मिली जो वह चाहती थीं। स्मृति साल 2013 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से इंडस्ट्री में मशहूर हुई थी और इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ करने के बाद स्मृति ने अपनी ज्यादातर फिल्में और गाने खेसारी लाल यादव के साथ किए हैं। कमाल की बात यह है कि पवन और खेसारी लाल यादव एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते हैं। स्मृति ने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने डांस का हुनर दिखाया है। वह डांसर गणेश आचार्य के कोरियोग्राफ किए आइटम सॉन्ग ‘इश्क तेरा’ में ठुमके लगाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

ऐसे हुई पवन और स्मृति की मुलाकात
भोजपुरी इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री होने की वजह से स्मृति ने पवन सिंह के साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया हुआ है। स्क्रीन्स पर इन दोनों का रोमांस लोगों को बहुत पसंद आता है, जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘साड़ी से साड़ी’ है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी सिज्लिंग लग रही है। एक साथ काम करते-करते दोनों का रिश्ता कब प्यार में बदल गया यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।