ब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

…तो अब सूरत में सार्वजनिक जगहों पर नहीं मना सकते जन्मदिन

गुजरात के सूरत में सार्वजनिक जगहों पर जन्मदिन मनाने पर रोक लगा दी गई है। देश में गुजरात ऐसा पहला राज्य है जहां ऐसे कदम उठाए गए हैं।
हाल ही में सूरत के पुलिस आयुक्त ने एक नोटिफ़िकेशन जारी करके बताया कि रात में सार्वजनिक जगहों पर जन्मदिन नहीं मनाया जा सकता।
इसमें लिखा है – ” रात के समय सार्वजनिक जगहों पर जन्मदिन का सेलिब्रेशन नहीं मनाया जा सकता है, कोई भी किसी के चेहरे पर केक या फ़ोम स्प्रे का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर शोर-शराबा नहीं मचा सकते।”
नोटिफ़िकेशन में साफ़ बताया गया है कि ये फ़ैसला वहां के नागरिकों की शिकायतों के मद्देनज़र लिया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया के ज़रिए कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें जन्मदिन मनाने के नाम पर लोगों को पीटा जा रहा है। इस घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए ये क़दम उठाया गया है।