ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

…तो 6 अक्टूबर को CM उद्धव ठाकरे के घर पहुंचेगा मराठा मोर्चा!

मुंबई: मराठा आरक्षण को लेकर मराठा समाज अब आक्रामक भूमिका अपनाने जा है। मराठा समाज ने राज्य के मुखिया उद्धव ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम 5 अक्टूबर तक मराठा आरक्षण पर अपनी भूमिका स्पष्ट करें। वरना 6 अक्टूबर को उनके निवास स्थान मातोश्री के बाहर मराठा समाज का मोर्चा होगा।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में गुरुवार को मराठा समाज समन्वय समिति की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया है। समिति के पदाधिकारी आबा पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस निर्णय की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण पर स्टे के बाद मराठा युवकों का काफी नुकसान हुआ है। इस विषय कुछ भी ठोस और सही ढंग कोई भी नहीं बता रहा है। जिसकी वजह से समाज के युवा भ्रम और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। इसलिए सीएम खुद मराठा समाज से बात कर स्थिति स्पष्ट करें। आगामी मंगलवार तक इस विषय में मुख्यमंत्री फैसला लें।

एमपीएससी की परीक्षा को आगे बढ़ाएं
आबा पाटिल ने यह भी मांग की है कि एमपीएससी की परीक्षा की तारिख को आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री उस मंत्री का भी नाम बताएं जिन्होंने मराठा आरक्षण पर स्टे होने के बाद भी इस परीक्षा को आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा की इस परीक्षा की डेट को तत्काल आगे बढ़ाया जाए। वरना परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ की जाएगी। महाराष्ट्र समाज के विद्यार्थी विवेक रहाड़े ने आत्महत्या की है। इस बलिदान को सरकार सम्मान दे और मराठा समाज के छात्रों का भविष्य ख़राब होने से बचाएं।

10 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद की घोषणा
मराठा समन्वय समिति ने आगामी 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। हालांकि यह बंद शांति पूर्ण होगा और कोई भी इस बंद में हिंसा न करे इसका भी आग्रह मराठा संघर्ष समिति ने किया है। इस बंद के दौरान कई जगहों पर रास्ता रोको किया जायेगा। यदि यह आंदोलन कहीं पर हिंसक हुआ तो इसकी जवाबदार भी महाराष्ट्र सरकार होगी।