महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहर

दादर रेलवे स्टेशन पर महिला को अचनाक उठा लेबर पेन, प्‍लेटफॉर्म पर बच्‍चे को दिया जन्‍म..

मुंबई , दादर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। अचानक लेबर पेन होने के बाद जीआरपी के जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को हॉस्पिटल ले जाने का जोखिम नहीं उठाया और उनकी प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी करवाई। यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
यह घटना सोमवार 24 दिसंबर की शाम की है। महिला की पहचान 21 साल की गीता दीपक वागरे के रूप में हुई है। गीता अपने पति के साथ पुणे जा रही थी। इसी दौरान उन्हें लेबर पेन शुरू हो गया। गीता को दर्द से चिल्लाते देख वहां मौजूद जीआरपी जवानों ने स्टेशन के डॉक्टर को बुलाया और उनसे गीता का चेकअप करवाया। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि गीता इस हाल में नहीं है कि उन्हें यहां से लेकर हॉस्पिटल जा जा सके। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला कर्मचारियों की सहायता से गीता की प्लेटफॉर्म पर ही डिलीवरी करवाई। गीता ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों को रेलवे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।