दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के हुक्का बार में 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या!

नयी दिल्ली: कालकाजी थाना इलाके में एक 17 साल के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हुक्का बार के अंदर दोपहर में बर्थडे मनाने के दौरान गोली चली। हुक्का बार में कुछ लोगों के बीच मामूली सी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक को सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही किशोर छटपाकर जमींन पर गिर गया। दिल्ली पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित की पहचान 17 साल के कुणाल के रूप में हुई है।

हुक्का बार में अवैध रूप से शराब परोसने की बात भी सामने आ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तो वहीं घटना के बाद पीड़ित का परिवार और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत गोविंदपुरी एक्सटेंशन में एक इमारत के पहले तल पर पहुंची जहां चोरी छिपे हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। वहां खून बिखरा हुआ था और कुछ टिश्यू पेपर भी पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, इस हुक्का बार को 1 अप्रैल को ही बंद करा दिया गया था।