ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

धारावी में कॉन्ट्रेक्टर रिज़वान पटेल नामक व्यक्ति पर फायरिंग

मुंबई: धारावी में रिजवान पटेल नामक व्यक्ति पर फायरिंग की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, कॉन्ट्रेक्टर रिज़वान पटेल पर बिंदेश्वरी बिल्डिंग के पीछे फायरिंग हुई। हमलावर हथियार फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। उसके सिर में गोली लगी है। गोली पास से छूकर निकल जाने की वजह से पटेल की जान बच गई।
सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही उनके पारिवारिक झगड़े हुए थे। आरोपी रिजवान को सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है।