ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

नए बनाए गए मंत्रियों को मिले विभाग, विखे पाटिल होंगे राज्य के नए गृह निर्माण मंत्री

मुंबई, रविवार को प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए बने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया गया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए राधाकृष्ण विखे पाटील अब प्रदेश के नए गृह निर्माण मंत्री होंगे।
इससे पहले यह पद प्रकाश मेहता के पास था। माना जा रहा है कि मेहता अमित शाह के बेहद करीबी हैं और उन्हें विधानसभा चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इसलिए उन्हें पदमुक्त किया गया है। इनके अलावा 5 अन्य को भी अपने मंत्रिपद से इस्तीफा देना पड़ा है।

भाजपा के 6 नए कैबिनेट मंत्री बनाएं गए
नए मंत्रियों को राज्यपाल विद्यासागर राव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 8 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्यमंत्री हैं। कैबिनेट मंत्रियों में बीजेपी के छह और शिवसेना के दो हैं। राज्यमंत्रियों में चार बीजेपी के हैं, जबकि एक आरपीआई के हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले हैं।

कैबिनेट मंत्री
राधाकृष्ण विखेपाटील- गृह निर्माण
जयदत्त क्षीरसागर- रोजगार गारंटी और फलोत्पादन
आशीष शेलार- स्कूली शिक्षा, क्रीड़ा और युवक कल्याण
संजय कुटे- श्रमिक, विमुक्त जाति, घुमंतू जाति, अन्य और विशेष पिछड़ा वर्ग कल्याण
सुरेश खाडे- सामाजिक न्याय
अनिल बोंडे- कृषि
अशोक उइके- आदिवासी विकास
तानाजी सावंत- जल संसाधन

राम शिंदे- विपणन और वस्त्रोद्योग
संभाजी पाटील निलंगेकर- खाद्य और नागरिक आपूर्ति, ग्राहक संरक्षण, कौसल विकास, पूर्व सैनिक कल्याण
जयकुमार रावल- खाद्य और औषधि प्रशासन, पर्यटन, राज शिष्टाचार
सुभाष देशमुख- सहकारिता, मदद और पुनर्वसन राज्यमंत्री

योगेश सागर- नगर विकास
अविनाश महातेकर- सामाजिक न्याय और विशेष सहायता
संजय भेगडे- श्रम, पर्यावरण, मदद और पुनर्वसन, भूकंप पुनर्वसन
डॉ. परिणय फुके- सार्वजनिक निर्माण कार्य (सार्वजनिक उपक्रम छोड़कर) वन, आदिवासी विकास
अतुल सावे- उद्योग और खनन कार्य, अल्पसंख्यक विकास और वक्फ