नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

नागपुर: दोस्त की गर्लफ्रैंड को शराब पिलाकर किया रेप!आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: निराशा और अवसाद से बाहर निकलने के नाम पर एक लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई है। शराब पिलाकर युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने रोमियो गोडबोले को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी पीड़िता के बॉयफ्रेंड का दोस्त बताया जा रहा है।
नागपुर शहर के अजनी पुलिस स्टेशन की हद में यह बलात्कार की घटना हुई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निराशा और अवसाद से बाहर निकालने में मदद करने के नाम पर आरोपी ने पीड़िता के साथ अपनी नज़दीकियां बढ़ाईं और फिर उसके बाद अत्याचारों का सिलसिला शुरू हुआ।

एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि दोनों एक दूसरे को तकरीबन एक साल से जानते हैं। वो नागपुर में पढ़ाई के लिए आई थी। जिसके लिए पीड़िता ने अजनी पुलिस स्टेशन की हद में किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू किया था। पीड़ित लड़की कई दिनों से डिप्रेशन का शिकार थी। इसी बीच आरोपी युवती को अपने जाल में फंसाने के प्रयास में जुटा हुआ था।

शराब पिलाकर किया रेप
आरोपी ने मंगलवार को युवती को पहले शराब पिलाई फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना से पीड़िता की मानसिक हालत और भी बिगड़ गयी है। परेशान युवती ने होश में आने के बाद तुरंत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।