दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

नाबालिग से बलात्कार करके कर दी उसकी हत्या…पत्थर से कुचलकर ले ली जान…!

भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार को 18 साल के एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की भतीजी का बलात्कार किया फिर उसकी हत्या कर दी। भोपाल की मनुआभान की टेकरी गुफा के पास 12 वर्षीय लड़की को पत्थर से कुचलकर मार डाला गया। पुलिस ने बुधवार को लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया। बताया गया कि इसी शनिवार को लड़की 13 साल की होने वाली थी।
हिरासत में लिया गया संदिग्ध मृतक की बुआ का बॉयफ्रेंड है। 18 वर्षीय आरोपी 12वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने बताया कि मरने वाली लड़की को उसकी बुआ अपने साथ लेकर बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। वहां, उसका उसके बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ और वह वहां से चली गई लेकिन उसकी भतीजी वहीं रह गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की का रेप कर रहा था इसी दौरान एक पत्थर लड़की के सिर पर गिरा।
कोचिंग का बहाना बनाकर बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी
सिर पर पत्थर लगने से लड़की बेहोश हो गई। यह सब देखकर आरोपी घबरा गया और उसने उसी पत्थर से उसे कुचलकर मार डाला। डीआईजी इरशाद वाली ने कहा, मृतक की बुआ और उसका बॉयफ्रेंड दोनों एक ही स्कूल में हैं। मंगलवार को वह घर से कोचिंग का बहाना करके अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई और साथ में अपनी भतीजी को भी ले गई।
दोनों लड़कियां बस से करोंड स्क्वेयर पहुंचीं और वहां से बॉयफ्रेंड के स्कूटर पर तीनों मनुआभान की टेकरी पहुंचीं। इस बीच लड़की की बुआ ने अपने एक और दोस्त (लड़के) को बुलाया। जबतक वह आता, यहां दोनों का झगड़ा हुआ और वह गुस्से में मंदिर की ओर गई। मौके का फायदा उठाकर उसके बॉयफ्रेंड ने लड़की का बलात्कार और हत्या कर दी।

लड़के ने पूछताछ में स्वीकार की बलात्कार व हत्या की बात
लौटने पर भतीजी को वहां ना पाकर उसने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई फायदा नहीं। घरवालों को बताया तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लड़की का शव ढूंढ निकाला। संदिग्ध से पूछताछ की गई तो उसने रेप और मर्डर की बात स्वीकार कर ली। लड़के के खिलाफ रेप, मर्डर और सबूत मिटाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, कमलनाथ ने खुद को छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री के रूप में सीमित कर लिया है। हम अपनी बेटियों का बदला लेंगे।