दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

नालंदा: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दर्जनों दुकानों को तोड़ते हुए 8 लोगों को रौंदा, हुई मौत!

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दर्जनों दुकानों को तोड़ते हुए 8 लोगों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक जहानाबाद की ओर से आ रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की है। यहां थाने के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने दर्जनों दुकानों को तोड़ दिया। वहीं मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिससे मरने वालों की संख्या में वद्धि हो सकती है।