नोएडा : मेट्रो हॉस्पिटल में आग लगने के 30 मिनट बाद भी चौथे फ्लोर से उतारे जा रहे हैं मरीज। अस्पताल में भरे धुएं को निकालने के लिए शीशे तोड़े जा रहे हैं। हाइड्रोलिक प्लैटफॉर्म से ऊपर पहुंचने की कोशिश। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

