ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहर

नौसेना के नाविक ने जहाज पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली; घटना की जांच शुरू

मुंबई: भारतीय नौसेना के एक 25 वर्षीय नाविक ने मुंबई बंदरगाह के एक जहाज पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई पर हुई, जो कोलकाता श्रेणी का स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है। इसके बाद नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए।

पिस्तौल बरामद, मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक, नाविक जहाज पर एक अलग डिब्बे में गया और कथित तौर पर अपनी 9 एमएम सर्विस पिस्टल से खुद को सीने में गोली मार ली। अधिकारी ने कहा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मामलों के कारण यह कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद किया है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।