BJP Deepak singh
राजेश जायसवाल / मुंबई
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई के महामंत्री दीपक सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कंटेंट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
भाजपा के युवा नेता ने पत्र में लिखा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित पाकिस्तानी सीरियल्स और कंटेंट को सबसे ज्यादा भारत में देखा जा रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक लाभ मिलता है। यह राजस्व अंततः भारत विरोधी गतिविधियों में अप्रत्यक्ष रूप से उपयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कंटेंट के 85 प्रतिशत से अधिक दर्शक भारत से हैं, जबकि पाकिस्तान से केवल 10-15 प्रतिशत दर्शक ही इसे देखते हैं। उन्होंने यूट्यूब चैनल्स, इंस्टाग्राम अकाउंट्स और फेसबुक पेज जैसे सभी पाकिस्तानी डिजिटल स्रोतों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों और इन्फ्लुएंसर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी भारत में ब्लॉक किया जाए। दीपक सिंह ने मुंबई में कई स्थानों पर होर्डिंग लगाकर विरोध-प्रदर्शित करते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
