ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

पालघर: देंह व्यापार के अड्डे पर छापा, छुड़ाईं गईं दस महिलाएं, महिला समेत चार गिरफ्तार

मुंबई, पालघर जिले की स्थानीय अपराध शाखा, पुलिस और वसई की ग्रामीण पुलिस ने बुधवार और गुरुवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर चार लड़कियों समेत 10 महिलाओं को छुड़ा लिया और एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पहला छापा वसई के अंबाड़ी रोड पर ‘पंचवटी होटल’ में मारा गया और 34 वर्षीय प्रिया परमार को लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस छापे में चार किशोरियों समेत पांच महिलाओं को छुड़ाया गया। एक अन्य छापा सातवली इलाके में मारा गया और महिलाओं से देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने शाहनवाज रहमान खान 40, साजिद इकबाल खान 39 और दीपक वाल्मीकि 30 ;सभी मुंबई के रहवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।