पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रसातारा

पुणे-सतारा हाईवे पर चार वाहन आपस में टकराए, बस पलटने से चार लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

पुणे: महाराष्ट्र के सतारा जिले के वरवे गांव में रविवार को पुणे-सतारा राजमार्ग पर बस और कार सहित चार वाहनों के आपस में टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। वाहनों में 2 कंटेनर और 2 बसें शामिल हैं। इस भीषण हादसा में प्राइवेट बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
इस हादसे के चलते रव‍िवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर भीषण जाम लग गया। हाईवे पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे की ओर आ रहे एक कंटेनर को राज्य परिवहन (एसटी) बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एसटी बस टक्कर मारने के बाद मौके पर ही पलट गई। वहीं एक कार ने कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि सामने आ रही है कार में सवार यात्री सुरक्षित हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से पुणे-सतारा हाईवे पर भीषण जाम लग गया। हादसा होने के कारण पुल‍िस की एक टीम को मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि एसटी बस में 20 से ज्यादा यात्री हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
उधर, जाम की समस्या को दूर करने के लिए हाईवे पुलिस का काम जारी है। हादसा भोर आगर इलाके में हुआ। स्थानीय नागरिकों की ओर से राहत कार्य जारी है। पुणे-सतारा हाईवे मौत का जाल बनता जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसा एसटी चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। फिलहाल, घटना की आगे की जांच पुलिस कर रही है।

समृद्धी महामार्ग पर हादसे में दो लोगों की मौत!
वहीँ, महाराष्ट्र के जालना जिले के चंदनजीरा में समृद्धी महामार्ग पर एक कार और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक व घायल एक ही परिवार के बताये जा रहे है। हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर के चालक को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है।