उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा इतना क्यों डरती है छात्रों की आवाज से…

प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा दखल देने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब छात्र राजनीति में भी रुचि दिखा दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ को भंग करने के निर्णय पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ को भंग किये जाने का विरोध करने वाले एनएसयूआई के एक नेता के निलंबन को लेकर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि भाजपा सरकार छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से डरती क्यों है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ को भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर एनएसयूआई से छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इस पर प्रियंका गांधी ने पूछा है कि भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आयी है। मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से इतना डरती क्यों है। यह तानाशाही नहीं तो क्या है।
खबरों के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अराजकता फैलाने और अभद्र व्यवहार के आरोप में छात्र नेता अखिलेश यादव को निलंबित किया है। एनएसयूआई का दावा है कि छात्र संघ को भंग करने का विरोध करने के कारण यादव को सजा दी गई है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ पर समाजवादी पार्टी समर्थित छात्र संगठन का कब्जा था। इससे पहले भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर मीडिया की आवाज को दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पत्रकार’ बंधक बनाए जा रहे हैं, सवालों पर पर्दा डाला जा रहा है, समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है। प्रचंड बहुमत पाने वाली उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार जनता के सवालों से बच रही है।

मुंबई केसरभाई बिल्डिंग हादसा: प्रियंका गांधी ने जताया दु:ख

मुंबई, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुंबई में चार मंजिला रिहायशी इमारत के गिरने की घटना पर मंगलवार पर दुख जताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समय रहते कारगर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, मुंबई में चार मंजिला इमारत के मलबे में फंसे लोगों के सकुशल होने की कामना करती हूं। दु:खी परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। राहत और बचाव कार्य में कांग्रेसजन यथासंभव सहयोग करें। हाल में घटी ये तीसरी घटना है। आखिर क्यों समय रहते इस पर कुछ एक्शन नहीं लिया जाता?