ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, बेटी अंशुला और बेटे अर्जुन को अपने हाथों से खिलाया केक

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर 11 नवंबर को पूरे 67 साल के हो गए। दिग्गज प्रोड्यूसर ने देर रात फैमिली और दोस्तों संग अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अब बोनी के बर्थडे सेलिब्रशन की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं और फैंस कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रोड्यूसर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स संग केक काटते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में बोनी अपने बेटे अर्जुन को अपने हाथों से केक खिलाते दिख रहे हैं और दूसरी में बेटी अंशुला कपूर को केक खिलाते हैं और इस दौरान अर्जुन कपूर और उनकी पत्नी शबाना आजमी क्लैप करते नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में बोनी बर्थडे में शामिल हुए फ्रेंड्स के साथ पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा- यह परिवार और अच्छे दोस्तों के साथ अमेजिंग बर्थेड था…सभी को प्यार और रोशनी!
बोनी कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रोड्यूसर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स संग केक काटते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में बोनी अपने बेटे अर्जुन को अपने हाथों से केक खिलाते दिख रहे हैं और दूसरी में बेटी अंशुला कपूर को केक खिलाते हैं और इस दौरान अर्जुन कपूर और उनकी पत्नी शबाना आजमी क्लैप करते नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में बोनी बर्थडे में शामिल हुए फ्रेंड्स के साथ पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘यह परिवार और अच्छे दोस्तों के साथ अमेजिंग बर्थेड था…सभी को प्यार और रोशनी!’
बता दें कि 4 नवंबर को बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मिली रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखीं हैं। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।