देश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ज़ाक शिराक का निधन…

फ्रांस: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ज़ाक शिराक का 86 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनके दामाद ने न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी को बताया, पूर्व राष्ट्रपति ज़ाक शिराक का आज सुबह निधन हो गया। जिस समय उनका निधन हुआ, उनका परिवार उनके साथ था।
शिराक दो दफ़ा फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए थे। उनके प्रमुख राजनीतिक फ़ैसलों में से एक राष्ट्रपति पद के कार्यकाल को सात साल से घटाकर पाँच साल करना था।
फ्रांस की नेशनल असेंबली में उन्हें याद करते हुए एक मिनट का मौन रखा।
शिराक का जन्म 1932 में एक बैंक मैनेजर के बेटे के रूप में हुआ था। वे 1995 से 2007 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे। शिराक ने फ्रांसीसी प्रधानमंत्री के तौर पर भी काम किया लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों से वो घिरे रहे।
यूरोपीय कमीशन के अध्यक्ष और लक्समबर्ग के पूर्व प्रधानमंत्री जीन-क्लाउड जुनकर ने शिराक के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- यूरोप ने ना केवल एक बड़ा नेता खोया है बल्कि एक दोस्त भी खोया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों उन्हें याद करते हुए एक सार्वजनिक संबोधन भी करें। इसके अलावा देश के अन्य कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।