मनोरंजनमुंबई शहर

बप्पा के विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने लगाए जबरदस्त ठुमके..!

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ढोल- नगाड़ों के साथ अपने बप्पा को विदाई दी। इस दौरान शिल्पा की पूरी फैमिली उनके साथ थी। पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के अलावा उनकी मां और बहन शमिता शेट्टी भी यहां नजर आईं। सबने मिलकर नाचते-गाते गणपति बप्पा का विसर्जन किया।
इस मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। एक वीडियो तो उन्होंने खुद भी शेयर किया है। साथ ही शिल्पा खुद भी ढोल बजाते हुए नजर आईं। राज कुंद्रा ने भी उनका बखूबी साथ दिया। ढोल नगाड़ों की थाप पर शिल्पा शेट्टी ने जमकर ठुमके लगाए।
बता दें कि विसर्जन के दौरान शिल्पा ने पिंक कलर की लहरिया साड़ी पहन रखी थी तो वहीं राज कुंद्रा ने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था। दोनों ने विसर्जन से पहले एक साथ बप्पा की आरती उतारी।