महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

बिल्ली के बच्चे को केरोसीन डालकर जलाया,गिरफ्तार

मुंबई, मीरारोड इलाके में बिल्ली के एक बच्चे को जिन्दा जलाने की एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 2 अप्रैल की है लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नयानगर परिसर में एक सोसायटी के बाहर एक बिल्ली अपने कुछ बच्चों के साथ पिछले कुछ महीने से रह रही है। ये बेजुबान इसी सोसाइटी में रहने वाले सिद्धेश पाटिल को पसंद नहीं थे, जिसके बाद उसने 28 अप्रैल की रात उनपर केरोसीन डालकर उन्हें जलाने का प्रयास किया। वीडियो सामने आने के बाद सिद्धेश पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी सिद्धेश अपने माता-पिता के साथ यहां रहता है। उसके पड़ोसी, 28 वर्षीय, एलेन फर्नांडीस ने कहा कि सोसायटी परिसर में लगभग 50 आवारा बिल्लियां हैं, पर यहाँ के अधिकांश निवासी पशु प्रेमी हैं इसलिए इन्हें यहां से कोई नहीं भागता है। फर्नांडिस ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब एक निवासी ने रविवार सुबह इमारत की लॉबी में गंभीर रूप से जली हुई बिल्ली के बच्चे को देखा तब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया।