ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

बैंक से 16 हजार की चिल्लर ले जाने वाले ‘चिल्लर डकैत’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई , आमतौर पर डकैत का रुतबा चोरों से बड़ा माना जाता है। लेकिन डकैत मुम्बई के किसी बैंक में डकैती डाले और चिल्लर ले जाये तो उसे क्या कहेंगे ! डकैत या फिर चिल्लर डकैत। आप माने या ना माने लेकिन माटुंगा ब्रांच के देना बैंक में डकैती डालने पहुंचे ये डकैत डकैती डालने में कामयाबी के बावजूद चिल्लर डकैत ही साबित हुए।
दरअसल ये डकैत माटुंगा की ‘देना बैंक’ में डकैती डालने पहुंचे। इन्होंने बैंक की तिजोरी को तोड़ने की काफी कोशिश की लेकिन जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो भागते भूत की लंगोटी वाले अंदाज में 16 हजार की चिल्लर ही से संतोष करना मुनासिब समझे।
माटुंगा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भारत भोईटे ने इस खबर की पुष्टि की। इस डकैती में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके और आपराधिक मामलों की पुलिस जाँच-पड़ताल कर रही है।