ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरसामाजिक खबरें

ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न

एडवोकेट विनय दुबे को मिला ‘ब्राह्मण गौरव सम्मान’

मुंबई: ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट का २६वां वार्षिक सम्मान समारोह २६ मार्च को बड़े ही धूमधाम से श्रीराम मंदिर वैष्णवाश्र ट्रस्ट जोगेश्वरी में संपन्न हुआ। इस दौरान सुप्रसिद्ध वकील विनय कुमार दुबे को ‘ब्राह्मण गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। एडवोकेट विनय कुमार दुबे बहुत ही सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। वे सदा गरीबों की मदद करने में तत्पर रहते हैं। इनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए ‘ब्राह्मण एकता मंच ने इन्हें ब्राह्मण गौरव पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर प्रोफेसर दयानंद तिवारी समेत समाज के और कई लोगों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुसुम तिवारी के मधुर वंदना तथा प्रसिद्ध गीतकार और गायक विनोद दुबे के भजन से शुरू हुआ। प्रसिद्ध गायक संजय तिवारी ने देवी भजन प्रस्तुत किया। डॉक्टर कृपाशंकर मिश्र और प्रख्यात वक्ता प्रेमकुमार पांडेय ने संचालन किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद डीजीएफटी भारत सरकार के अपर महानिदेशक राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण सदैव इतिहास रचा है। हमे अपने संस्कार और गौरव को बचाकर रखना है।
विशेष अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्णमिलन शुक्ल (बाबा) ने समाज के लोगों से एकजुट होने, संतानों को सुयोग्य संस्कार और शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। अखिलेश पांडेय ने ब्राह्मणों से मजबूती के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में उतरने और एक दूसरे की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। प्रेरक वक्ता धर्मेद्र त्रिपाठी ने लोगों का मार्गदर्शन किया।

कस्टम के पूर्व आयुक्त कमलाशंकर मिश्र, पूर्व अपर आयुक्त आदित्यकुमार गोस्वामी, भाजपा नेता संजय उपाध्याय, रमेश मिश्र, पत्रकार एडवोकेट विनोद पाठक, नविन पांडेय, कांग्रेस नेता बागीश दुबे, वाचस्पति मिश्र सीए, समेत सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्र ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्था के प्रमोद उपाध्याय, मिथिलेश मिश्र, कमलेश तिवारी, हरिश्चंद्र दुबे, धनंजय मिश्र, कमलेश शुक्ल, प्रमोद मिश्र, संतोष पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।