महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

भाजपा विधायक प्रसाद लाड वसई-विरार के प्रभारी नियुक्त

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी बीजेपी नेता और विधान परिषद के विधायक प्रसाद लाड को वसई-विरार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय सचिव मुकुन्द कुलकर्णी व उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने प्रसाद लाड को पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। नये दायित्व के लिए श्री लाड को बधाई देने वालों का ताँता लगा है।