ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

भिवंडी में अवैध रूप से बीफ बेचेने वाले चार गिरफ्तार

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में चार लोगों को बीफ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से अवैध रूप से बेचे जाने के लिए लाए गए 1.43 लाख रुपए मूल्य का बीफ भी जब्त किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शांति नगर इलाके में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पशुसंरक्षण अधिनियम-1976 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।