ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में 8 वर्षीय बच्ची संग यौन शोषण के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ठाणे, मुंबई से सटे भिवंडी में पुलिस ने आठ वर्षीय बच्चे का कथित यौन शोषण करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भिवंडी में खादीपुर के रसूलाबाद के रहने वाले राकिग अंसारी (20) को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है।
पीड़ित के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, लड़का बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इलाके में खेल रहा था। पास ही में रहने वाले अंसारी ने लड़के को देखा और उसे अपने घर ले गया जहां उसने कथित रूप से उसका यौन शोषण किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा :
जब लड़का बाद में घर लौटा तो उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि निजामपुरा पुलिस ने अंसारी पर आईपीसी की धारा 363, 342 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया और गिरफ्तार किया।