महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: एक तरफा प्यार में पागल युवक ने प्रेमिका पर फेका तेजाब, किया जिन्दा जलाने का प्रयास! हुई मौत, गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र में एक महिला पर एसिड अटैक की खबर सामने आई है। महिला के ब्वॉयफ्रेंड ने उस पर एसिड फेंकने के बाद जलाने का प्रयास किया। बीड जिले में हुई इस घटना में महिला की मौत हो गई है। आरोपित ने ऐसा क्यों किया अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की है। पीड़ित महिला मूल रूप से नांदेड़ के शेलगांव की रहने वाली थी। आरोपित के साथ वह अपने घर के लिए पूणे से यात्रा कर रही थी। आरोपित का नाम अविनाश राजुर बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित ने महिला को येलम्ब घाट तक पहुंचने पर तेजाब फेक दिया। यही नहीं फिर से जिंदा जलाने की भी कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लेकर गए थे वहां उसकी मौत हो गई। पीड़िता की उम्र अभी साफ नहीं हो पाई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उन्होंने पीड़ित से बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाई कि आखिर क्यों उसके प्रेमी ने उस पर अटैक किया। इसके बाद पीड़ित की मौत हो गई। पुलिस की एक टीम अस्पताल में इस मामले से संबंधित और जानकारी के लिए पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को अलर्ट किया गया।

नेकनूर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी लक्ष्मण केंद्रे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है। अविनाश आर. राजुरे (25) और सवित्रा डी. अंकुलकर (22) दिवाली के लिए नांदेड़ जिले के शेलगांव स्थित अपने घर के लिए पुणे से मोटरसाइकिल पर निकले थे।
जांच अधिकारी लक्ष्मण ने बताया कि करीब 450 किलोमीटर की यात्रा पर निकले आरोपी राजुरे ने शनिवार को लगभग 2 बजे येलम्ब घाट क्षेत्र में एक वीरान जगह पर वाहन को रोका और युवती पर हमला किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहले, आरोपी ने उसका गला घोंटने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने उसका विरोध किया, फिर आरोपी ने तेजाब की एक बोतल निकाली और उस पर फेंक दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने अपने वाहन से पेट्रोल निकाला और पीड़िता पर डालकर आग लगा दिया और सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया।
पुलिस ने आगे कहा, एक चरवाहे ने पी़ड़िता की आवाज शनिवार की दोपहर 2 बजे के आसपास सुनी और तुरंत हमें सूचित किया। हम मौके पर पहुंचे और एसिड और पेट्रोल से गंभीर रूप से जलने के कारण उसे तड़पते हुए पाया और उसे बीड सिविल अस्पताल ले गए।
केंद्रे ने आगे कहा, पीड़िता एसिड और पेट्रोल की आग के कारण 50 प्रतिशत जल चुकी थी और जिंदगी और मौत के बीच 16 घंटे की लड़ाई के बाद अस्पताल में आज (रविवार) सुबह उसने अंतिम सांस ली। उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी और पीड़िता पुणे में कुछ सप्ताह तक लिव-इन पार्टनर के रूप में साथ रहे, हालांकि जानलेवा हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है।

महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि मामले को फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा ताकि अपराधी को कड़ी सजा मिल सके।

युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार
उधर, हरिद्वार में युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक एक तरफा प्यार में पागल था और उसने युवती के इनकार पर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर मिली तरहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के धनपुरा में 10 दिन पहले घर में सो रही युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की। युवती और उसके परिवार के अलावा आसपास के ग्रामीणों से भी पुलिस ने पूछताछ की। तब धनपुरा में बर्तन की दुकान चलाने वाले घिस्सुपुरा गांव निवासी फरीद का नाम सामने आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पहले वह गुमराह करता रहा, पर फिर बाद में सख्ती से पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।