नंदुरबारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: कराड के पास खाई में गिरी मिनी बस, नवी मुंबई के पांच लोगों की हादसे में मौत!

मुंबई: महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुए भीषण दुर्घटना के एक दिन बाद ही आज कराड में उंब्रज से दुखद खबर सामने आई। यहां तारली नदी के पुल से एक मिनी बस लगभग 50 फुट नीचे घाटी में गिर गयी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी है।
घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। यह मिनी बस नवी मुंबई के वाशी इलाके से गोवा के लिए जा रही थी। इस दुर्घटना में तीन पुरुष, एक महिला व 3 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में कुल 5 लोगों की मृत्यु हुई है। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा गाड़ी पर नियंत्रण खोने से हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।