महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: कल्याण में फंसे झारखंड के 28 लोग, मदद के लिए आगे आए CM उद्धव ठाकरे

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से देशभर में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से कई लोग अपने घरों से दूर फंसे हुए हैं। ऐसे ही 28 लोग कल्याण में फंसे हुए हैं। यह सभी लोग झारखंड के गोड्डा जिले के रहने वाले हैं।
इन सभी की मदद के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सामने आए हैं। दरअसल ट्विटर पर एक व्यक्ति ने इन सभी परेशानियों को बताती हुए एक पोस्ट डाली थी।
शहाबुद्दीन अंसारी नाम के शख्स ने इन लोगों को घर भेजने की गुहार लगाते हुए झारखंड की विधायक दीपिका पांडे सिंह और विधायक विनोद सिंह को टैग भी किया था। अंसारी का कहना है कि यह सभी मजदूर हैं और इनके पास खाने के भी पैसे नहीं हैं। इनको घर पहुंचाने में मदद कीजिए।
अंसारी के इस ट्वीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्वीट आया है। इस ट्वीट में कहा गया है कि हमने कल्याण के सांसद डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे से संपर्क करके इनकी सहायता करने का अनुरोध किया है।