ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त नीला सत्यनारायण का कोरोना से निधन!

नीला सत्यनारायण (फाइल फोटो)

मुंबई: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और महाराष्ट्र की पहली महिला चुनाव आयुक्त बनकर इतिहास रचने वालीं नीला सत्यनारायण का एक निजी अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

1972 बैच की आईएएस अधिकारी सत्यनारायण (71) ने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और आखिरकार नौकरशाही सेवा के 42 वर्षों के कार्यकाल में एसईसी पद पर उन्हें काबिज किया गया था। इसके अलावा, वह एक प्रवीण कवयित्री, लेखक, गायिका, कंपोजर और संगीत निर्देशक थीं, जिन्होंने कई मराठी फिल्मों और कुछ बॉलीवुड गाने कंपोज किए थे।
कोरोना उपचार के लिए उन्हें कुछ दिन पहले एक निजी उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज अल-सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।