अमरावतीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अमरावती में हवस के वहशी दरिंदों ने मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ किया सामूहिक बलात्कार!

अमरावती, (राजेश जायसवाल): एक ओर जहां पूरा देश आज़ादी का ‘अमृत महोत्सव’ मना रहा है वहीँ दूसरी ओर महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक दिल दहला देने वाकया सामने आया है। यहां हवस के वहशी दरिंदों ने एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अमरावती जिले के चिखलदरा पुलिस स्टेशन की क्षेत्र में घटित हुआ है। महिला ने इन आरोपियों से पहले लिफ्ट मांगा, लिफ्ट देने के बाद इन दोनों ने पहले उसे गाड़ी में बैठाया। फिर उसे जंगल में लेकर गए और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना 12 अगस्त की दोपहर 12 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला इलाके के सेमादोह के मेन चौराहे पर खड़ी थी। आरोपी सुनील मनोहर दहिकर और सुखराम नानकराम धांडे ने पहले महिला को अपनी बाइक पर बैठाया और उसे जंगल में जबरन लेकर गए। जहां पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। 20 वर्षीय पीड़िता की शादी हो गई थी। पीड़िता की शादी धामी तहसील में हुई थी। दोनों के बीच हुए झगड़े के कारण पति ने कुछ दिन पहले ही महिला को उसके मायके छोड़ दिया था।
बता दें कि पीड़िता को जख्मी हालत में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। दूसरी तरफ चिखलदरा पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाई में जुटी है।