नागपुरमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए एक लाख 11 हजार रुपए का दान

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को एक लाख 11 हजार रुपए दान दिए। कोश्यारी ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने के वास्ते शुरू किए गए अभियान में शिरकत की। इसका आयोजन राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की विदर्भ शाखा ने किया था। उन्होंने हिंदू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और नागपुर के महापौर दयाशंकर तिवारी के साथ पोद्दारेश्वर राम मंदिर में आरती भी की।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पिछले वर्ष अगस्त में भूमि पूजन किया था।