उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने किया उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का उद्घाटन

मुंबई, (राजेश जायसवाल): शुक्रवार की शाम सांताक्रुज मिलन सब-वे स्थित लायंस क्लब मैदान में ‘अभियान’ संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ‘लोकमहोत्सव-२०२०’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक एवं विशेष अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी मौजूद थे। इनके आलावा मौजूद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री आशीष शेलार, पूर्व विधायक राजहंस सिंह, नगरसेविका हेतल गाला, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी, गायक पद्मश्री कैलाश खेर, सत्यकुमार सिंह, विमलधर दुबे, डॉ. तृप्ति सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री काजल यादव आदि का भी सम्मान किया गया।

काफी बड़ी संख्या में मौजूद श्रोताओं ने देर रात तक लोकगायिका सुश्री देवी, सुरेश शुक्ल, प्रियंका सिंह, राधा मौर्य के गीतों का आनन्द उठाया। उक्त अवसर पर सुप्रसिद्ध पत्रकार हेमंत शर्मा को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी सम्मान प्रदान किया गया।
बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री व ‘अभियान’ के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र के नेतृत्व में 32वर्षों से निरंतर उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। ‘अभियान’ द्वारा मुंबई में मनाये जाने वाले यूपी दिवस की खासियत यह होती है कि अवधी-भोजपुरी गीतों के कार्यकम की शुरुआत “जय जय महाराष्ट्र माझा” गीत से होती है।

सुप्रसिद्ध पत्रकार हेमंत शर्मा को डॉ. राममनोहर त्रिपाठी सम्मान प्रदान करते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी