कैटरीना कैफ दिहाड़ी मजदूरों की करेंगी मदद

मुंबई: कोरोना संकट की वजह से भारी संकट का सामना कर रहे दिहाड़ी मजदूरों की सहायता के लिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने मदद का हाथ बढ़ाया है। कैटरीना ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में काम कर रहे दिहाड़ी मजदूरों को भोजन के अलावा अन्य सभी जरूरतों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है।
कैटरीना ने इस काम की पहल अपने ब्यूटी ब्रांड ‘केए’ के साथ हाथ मिलाया है। इस काम में डे’हाट फाउंडेशन भी मदद करेगी।
गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजूदरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस मदद से भंडारा के मजूदरों को काफी राहत मिलेगी। इससे पहले कैटरीना ने कोरोना संकट के लिए पीएम केयर्स फंड में भी योगदान दिया था। हालांकि उन्होंने कितना डोनेट किया था इसका खुलासा नहीं किया था।
