ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के चलते दो मंत्रियों के कार्यालय पर लगा ताला, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार!

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल मानसून अधिवेशन के बाद मंत्रालय कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं। कर्मचारियों-अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने के चलते दो मंत्रियों के मंत्रालय स्थिति कार्यालय बंद करने पड़े हैं। इनमें खाद्य व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल व राज्यमंत्री विश्वजीत कदम शामिल हैं।
राज्य के खाद्य व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल के कार्यालय से जुड़े 6 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय को आठ दिन के लिए बंद कर दिया गया है वहीं मंत्री भुजबल ने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना की जांच कराने की अपील की है।
इसके अलावा राज्यमंत्री विश्वजीत कदम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा उर्जामंत्री नितिन राऊत के कार्यालय के कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल उनका कार्यालय बंद नहीं किया गया है।
दरअसल दो दिन पहले राज्यमंत्री विश्वजीत कदम ने राशनिंग को लेकर एक बैठक की थी। बैठक के बाद परेशानी महसूस होने के चलते मंत्री कदम ने खुद को होम क्वारेंटाईन कर लिया था। बाद में बैठक में मौजूद अधिकारियों की जांच की गई तो 6 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।अब तक मंत्रालय के कई कर्मचारी व अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। महाविकास आघाडी सरकार के आधा दर्जन मंत्री कोरोना से जूझ रहे हैं।

कोरोना का कहर जारी
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,084 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,37,765 हो गई। वहीं 391 मरीजों की घातक वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 13 हजार 489 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। कोरोना मामलों के सामने आने के शुरुआती दौर से ही प्रदेश में वायरस के सबसे ज्यादा मरीज हैं। मुंबई में भी कोरोना का कहर लगातार जारी है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर भी आई। राज्य में एक कुल 13,489 लोगों ने महामारी को मात दी। इसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 7,28,512 Covid-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मौजूदा समय में महाराष्ट्र में 2,79,768 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 13,489 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया। राज्य में अब तक कुल 7,28,512 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 70.2 प्रतिशत हो गया है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 51,64,840 सैंपल्स की जांच हो चुकी है, जिनमें से 10,37,765 (20.09 प्रतिशत) लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं राज्य में मृत्य की दर 2.81 प्रतिशत है। फिलहाल पूरे राज्य में तकरीबन 16,52,955 लोगों को होम क्वारंटाइन करवाया गया। वही राज्य में 38,275 लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है।

मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मास्क नहीं पहनने वाले पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ठाणे महानगरपालिका ने एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। ठाणे नगर निगम आयुक्त विपिन शर्मा ने इस संबंध में शुक्रवार की रात को आदेश जारी किया।