ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी, 15 अक्टूबर से पूरी तरह फिर से दौड़ेगी लोकल, (Covid-19) प्रोटोकॉल का पालन करना होगा अनिवार्य

मुंबई: देश में अनलॉक 5 की गाइडलाइंस (Unlock 5.0 Guidelines) के तहत ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे शुरू की जा रही हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 31 अक्टूबर तक राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसी के साथ मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। राज्य की सीमा के भीतर चलने वाली ट्रेनों के फिर से संचालन की हरी झंडी मिल गई है। लोकल ट्रेन सेवाओं को 15 अक्टूबर से पूरी तरह से शुरू किया जा सकता है।
राज्य सरकार ने रेलवे से लोकल ट्रेनों की सेवाओं को बढ़ाने की अपील की है। जिससे भीड़ की समस्या से बचा जा सके। इसी के साथ ही डब्बावालों को मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा की इजाजत दे दी गई है। इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से पहले क्यूआर कोड प्राप्त करना होगा। पुणे में लोकल ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई हैं। ‘मुंबई डब्बावाला असोसिएशन’ के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने इसे 5 हजार डब्बावालाओं के लिए राहत भरा कदम करार दिया है।
अभी तक मध्य रेलवे की तरफ से मुंबई से नासिक होते हुए मनमाड जाने वाली पचवटी एक्सप्रेस को ही स्पेशल इंटरसिटी सर्विस के तौर पर चलाया जा रहा था। इसके साथ ही दादर से सावंतवाडी रोड के बीच एक अन्य ट्रेन चल रही थी। लेकिन बुधवार को जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, राज्य में ही शुरू होकर यहीं समाप्त हो जाने वाली सभी ट्रेन सेवाएं तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी जाएंगी। इस दौरान सरकार की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा।
यह नई गाइडलाइन पुणे के लोगों के लिए भी राहत लेकर आई है। डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, सह्याद्रि एक्सप्रेस, महालक्ष्मी एक्सप्रेस जैसी इंटरसिटी ट्रेनों के साथ ही पुणे क्षेत्र की लोकल सेवाएं भी शुरू हो सकेंगी। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में लागू होने वाले प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार 15 अक्टूबर से लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे आदित्य के बयान की पुष्टि की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना संक्रमण (Covid-19) प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।