नासिकब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: नासिक के त्रयंबकेश्वर में भीषण सड़क हादसा; बस खाई में गिरी, 30 यात्री जख्मी

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्रयंबकेश्वर तहसील में एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई। तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर गहरी खाई में जा रही। इस हादसे में बस में सवार 30 यात्री जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले हैं। सभी त्रयंबकेश्वर से वापस लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि गुजरात के यात्री प्राइवेट बस से त्रयंबकेश्वर आए थे। यहां से दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। रास्ते में बस चालक का अचानक से बस से नियंत्रण हट गया जिससे बस खाई में जा गिरी। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बस में कुल 57 यात्री सवार थे और इनमें से करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए।