पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: पालघर की एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद तीन मजदूर जिन्दा जले; आठ घायल

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जिले के वसई स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर को जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें तीन मजदूर जलकर राख हो गए। वहीं 8 मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ। फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई।
वसई के चंद्रपाड़ा इलाके में स्थित विद्युत उपकरण बनाने वाली एक कंपनी में जोरदार धमाका हुआ। घटना में तीन श्रमिक जलकर राख हो गए। आठ अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए है। अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि तीनों मजदूरों को पहचानना भी मुश्किल है। हाइड्रोजन गैस सिलेंडर फटने के बाद यह धमाका हुआ और फैक्ट्री में आग लग गई।