पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: पालघर के रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद लगी आग में 5 लोग हुए घायल

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रसायन कंपनी के संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लग जाने से 5 कर्मचारी झुलस गए। दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां बोइसर औद्योगिक इलाके में स्थित रासायनिक संयंत्र में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे विस्फोट हुआ। इस बारे में सूचित किए जाने पर स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य किया। बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, विस्फोट के बाद लगी आग के कारण पांच कर्मी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट क्यों हुआ? पुलिस मामले की जांच कर रही है।