ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण के लिए जालना के शख्‍स ने मुंबई फ्लाईओवर पर की आत्महत्या!

मुंबई: महाराष्ट्र के जालना जिले के एक व्यक्ति ने गुरुवार तड़के मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए दबाव बनाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक फ्लाईओवर से लटककर आत्महत्या कर ली। कार्यकर्ताओं और पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक कार्यकर्ता ने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान जालना के अंबाद गांव के 35 वर्षीय सुनील बाबूराव कावले के रूप में की गई है, जो उस स्थान के करीब है जहां से समुदाय के नए आइकन मनोज जारांगे-पाटिल भी रहते हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसके सामान से एक मोबाइल और एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया, इसमें उसने अपने जीवन को समाप्त करने के फैसले के लिए सभी से माफी मांगी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कावले मंगलवार देर रात जालना से छत्रपति संभाजीनगर होते हुए यहां पहुंचे और कल रात वह बांद्रा पूर्व में फ्लाईओवर पर एक स्थान पर गए और फांसी लगा ली।

‘मराठा क्रांति मोर्चा’ के संयोजक वीरेंद्र पवार और विनोद पाटिल ने कावले की मौत पर दु:ख व्यक्त किया और समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे निराश न हों और आरक्षण की लड़ाई को बीच में छोड़कर आत्महत्या जैसे चरम कदम न उठाएं।

चौंकाने वाला वीडियो आया सामने!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चौंकाने वाले वीडियो में दिख रहा है कि शख्स गले में रस्सी बांधकर लटका हुआ है। कथित तौर पर उस व्यक्ति ने अपनी गर्दन में रस्सी बांध ली थी और फ्लाईओवर से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने वीडियों का संज्ञान लिया और अधिकारियों को मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए सूचित किया।