पुणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र में कोरोना के 56647 नए मामले, मुंबई में 79 व पुणे में 159 मौतें!

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 56647 नए मामले सामने आए, 51356 डिस्चार्ज हुए और 669 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 6,68,353 हैं। कोरोना से 70,284 मौतें हुईं हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना के 3,672 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 5,542 डिस्चार्ज हुए और 79 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 57,342 हैं। कोरोना से 13,330 की मौत हुई है।
इधर, पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11661 नए मामले सामने आए, 159 मौतें हुईं और 9,566 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 98,746 हैं। कुल मामले 8,60,844 हैं। कुल 7,48,870 रिकवर हुए। कोरोना से 13,396 की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को कोरोना के 63282 नए मामले सामने आए, 802 मौतें हुईं और 61326 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में सक्रिय मामले 6,63,758 हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना के 3,908 नए मामले सामने आए, 90 मौतें हुईं और 5,900 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 59,318 हैं।