नंदुरबारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, 35 घायल

नंदुरबार: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार को एक भयानक हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 35 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है। मौके पर बचाव कार्य जोर शोर से जारी हैं।
नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा नंदुरबार के खामचुंदर गांव में हुआ। बस यात्रियों को लेकर मलकापुर से सूरत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड्ड में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य यात्रियों की भी जान चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 यात्री हादसे में घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य अभी जारी